फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अमीन,  तीन संग्रह अनुसेवक निलंबित

Wed, 08 Jun 2016 12:26 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील भ्‍ावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने के कारण एसडीएम सदर ने तीन संग्रह अमीनों एवं तीन संग्रह अनुसेवकों की सेवा समाप्त कर अन्य छ: लोगों पर आरोप पत्र एवं चेतावनी जारी कर दी है।मंगलवार को   समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर चंद्र पाल तिवारी ने काफी सख्त रवैया अपनाते हुए तीन सामयिक संग्रह   अमीन  श्रीप्रकाश तिवारी, ठाकुर प्रसाद व जगदीश तथा तीन संग्रह अनुसेवकों विकाऊ, खूबलाल, कमल प्रसाद की  सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया तथा एक संग्रह अमीन सुनील कुमार को निलंबित कर दिया ।
विज्ञापन


कम  वसूली में सहबान खान, दीपराज, राजेंद्र प्रसाद भोला प्रसाद को कठोर चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि राजस्व वसूली की समीक्षा तहसीलदार प्रतिदिन करेंगे। तथा कम वसूली करने वाले अमीनों को दंडित किया जाएगा। तहसीलदार नंदलाल ने कहा कि वसूली में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नायब तहसीलार सुनिल कुमार ने कहा कि जितने भी बकाएदार के पास जो भी बकाया है तत्काल अपने क्षेत्रीय अमीन के पास  जमा  कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें