फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर पर ‘थर्ड डिग्री’ का वीडियो वायरल

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
किशोर पर ‘थर्ड डिग्री’ का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पनियरा थाने की पुलिस की क्रूरता का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाएंगी। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उसका में एक महिला के घर हुई चोरी के आरोप में गिरफ्तार किशोर को पनियरा पुलिस गाली देते हुए बेरहमी से डंडे से पीट रही है।
विज्ञापन
उसके पैरों पर लकड़ी का बेलन लाया जा रहा है। किशोर बार-बार पुलिस कर्मियों से छोड़ने की मिन्नते कर रहा है, मगर बेरहम दरोगा अपने सहयोगी के साथ मिलकर जल्लाद की तरह उसे पीटता ही जा रहा है। वीडियो में जिस दारोगा के क्रूरता की तस्वीर दिख रही है उसका नाम केएन शाही है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।बताया गया कि पनियरां थाना क्षेत्र के उस्का गांव की रहने वाली सरीता देवी के घर 15 सितंबर 2017 को चोरी हुई। इस मामले में दो किशोरों के खिलाफ सरीता देवी ने 16 सितंबर को नामजद तहरीर दी। यह दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस सारे कायदे-कानून ताख पर रखकर दोनों किशोरो को थाने उठा लाई। 16 सितंबर को दानों किशोरों को थाने लाकर बेरहमी से पीटा गया। एक किशोर का पिटाई किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया। बीते शुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही हडकंप मच गया। मामले के चर्चा में आने पर पुलिस के भी हाथ पांच फूलने लगे। शनिवार को आनन फानन में एसआई को निलंबित कर दिया गया। करीब दो माह दो दिन पुराना वीडियो अचानक शुक्रवार को वायरल हुआ और शनिवार को यह चर्चा में आ गया। पूरे इलाके में तमाम लोगों मोबाइलों तक एक ही िन में पहुंचने से यह चर्चा का विषय बन गया, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें