फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के भय से भागे गांव के युवक

Wed, 10 Jan 2018 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महराजगंज-अड्डा बाजार। नौतनवां थाना क्षेत्र के कुरहवां गांव में एसएसबी और गांव के कुछ युवकों के बीच रविवार को हुए संघर्ष में कमलेश की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसएसबी ने मृतक और उसके भाई को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो गांव छोड़कर तमाम युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में पुलिस का पहरा रहा। गांव आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर पुलिस निगाह रख रही है। गांव के अंदर डेढ़ सेक्शन पीएसी समेत दो थानों की पुलिस और गांव के बाहर सीओ फरेंदा के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस निगहबानी में लगी है।  कुरहवां गांव के पूर्व प्रधान स्व. रामसमुझ का बेटा कमलेश बवाल के दौरान गोली चलने से घायल हो गया था जिससे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के भाई और एसएसबी की ओर से नौतनवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, घटना के बाद से गांव के लोग पुलिस के भय से सहमे हैं। युवक तो गांव छोड़कर ही फरार हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग गांव में हैं। युवकों को भय है कि एसएसबी की तहरीर के बाद पुलिस उन्हें कहीं गिरफ्तार न कर लंे। नौतनवां  के  प्रभारी एसओ अंशुमान यदुवंशी  भी  मंगलवार को मृतक कमलेश के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी सरिता से कुछ  महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की।
साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से कुछ पूछताछ कर चले आये। गांव के अंदर पीएसी के अलावा थानाध्यक्ष बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय, फरेंदा सत्येंद्र बहादुर सिंह पुलिस के साथ निगरानी में लगे हैं। वहीं गांव के बाहर समेत संपतिहा चौराहे तक सीओ फरेंदा गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में घुघली एसओ आरके सिंह, ठूठीबारी बृजनंदन सिंह, बरगदवा एसओ अनिल कुमार, एसओ चौक आनंद कुमार गुप्ता ड्यूटी पर तैनात है।  अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि एसएसबी के एसआई हर्ष सिंह की तहरीर पर नौतनवां थाने में मृतक कमलेश और उसके भाई अखिलेश समेत कुछ अन्य लोगों पर ईट पत्थर चलाना, कार्बाइन लूटने का प्रयास करना, गोलबंद होकर मारपीट करना, सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करना समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें