फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिली युवक की लाश

Sun, 14 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल के समीप ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। सिर पर गंभीर चोट लगने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है। क्षेत्र में चार दिन के भीतर महज दो किलोमीटर के परिधि में अलग अलग स्थानों से दो युवकों की लाश मिल चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लोग आउटर के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश देखी। थोड़ी ही देर में भीड़ लग गई। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। चेक शर्ट व जिंस पहने युवक के शरीर पर खरोच के निशान नहीं थे। जब कि सिर में  गहरा जख्म था। युवक के पास एक मोबाइल मिला है।

लाश की स्थिति से अंदेशा जताया जा रहा कि हत्या कर  रेलवे लाइन के किनारे शव फेंका गया है। लोगों ने जीआरपी को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व शिनाख्त के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

 
क्षेत्र में चार दिन के भीतर महज दो किलोमीटर के परिधि में अलग अलग स्थानों से दो युवकों की लाश मिल चुकी है। 11 फरवरी को कफवा चौराहे के समीप कुशीनगर के कप्तानगंज निवासी सुरेश रावत की लाश मिली थी। अभी हत्या की गुथी सुलझी ही नहीं कि शनिवार को 20 वर्षीय युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। दोनों की स्थिति से हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस मामले में अभी छानबीन ही कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें