फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवतरी के युवक की हत्या

Sat, 12 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
खेत में युवक की लाश होने की सूचना पर पहुंचे लोग
विज्ञापन
रतनपुर/अड्डा बाजार के सेवतरी के नजदीक नोमैंस लैंड के किनारे गेहूं के खेत में शुक्रवार सुबह एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। युवक डीजे लाने के लिए बृहस्पतिवार शाम बाइक से निकला था। सूचना परसामलिक  एसओ, फोरेंसिक टीम के अलावा एसएसबी कमांडेंट और नेपाल पुलिस भी पहुंची। पिता ने नेपाल के एक युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी निवासी अनिल बृहस्पतिवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसका गौना था। दुल्हन लाने के  बाद घर पर भोज का कार्यक्रम होना था। अनिल की पत्नी की ममेरी बहन के देवर अखिलेश ने फोन पर डीजे देने की बात कहकर नेपाल स्थित गांव पिपरहवां बुलाया था। वहीं बुआ का घर भी है। शाम को बुआ के घर पहुंचने पर उसे शराब भट्ठी पर बुलाया।

उसके बाद क्या कुछ  हुआ पता नहीं। देर रात तक जब अनिल घर नहीं पहुंचा तो परिजन तलाश शुरू कर दिए। नेपाल में नेटवर्क न मिलने के कारण  बात नहीं हो सकी। खोजने दौरान युवक के ससुर रेखई की नजर गेहूं के बीच लाश पर पड़ी। सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। परसामलिक थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें