फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की तरफ गए बुजुर्ग का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 25 Feb 2019 12:52 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
खेत की तरफ गए बुजुर्ग का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव खोन्हौली के सामने मधुबनी नहर में रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


  सुबह नहर की पटरी पर टहलने गए ग्रामीणों ने नहर में बुजुर्ग का शव देखा। लोगों की सूचना पाकर पहुंची डायल 100 पुलिस ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्र के आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई। काफी देर बाद शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पुत्र शमीम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।गांव अमड़ी निवासी सहमत (65) शनिवार को सुबह घर से खेत की तरफ निकले। देर रात तक वापस नहीं लौटे। घर वालों ने उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने शव नहर में देखा तो शोर मचाया। शमीम ने बताया कि रविवार को सुबह गांव खोन्हौली के ग्रामीणों से फोन के माध्यम से सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पिता सहमत का शव मिला। उपनिरीक्षक मुनीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें