फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने छह बोरों में रखी शराब पकड़ी

Thu, 02 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बोरे में छिपाकर रखी गई थी 110 बोतल शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल(ब्यूरो)। थाना क्षैत्र के गांव शीतलापुर बार्डर पर एसएसबी झुलनीपुर व आबकारी विभाग की टीम ने नेपाल की तरफ से आते दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनके पास से टीम ने छह बोरों में 810 शीशी नेपाली शराब बरामद की।
विज्ञापन


चुनाव को देखते हुए एसएसबी झुलनीपुर व आबकारी की टीम शीतलापुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। तभी नेपाल के तरफ से साइकिल से दो व्यक्ति आते दिखे। आबकारी विभाग ने साइकिल पर रखे बोरे को खोल कर देखा तो 6 बोरे में 810 लीटर नेपाली शराब बरामद की। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रवींद्र कुमार व संतोष निवासी गड़ौरा बताया। आबकारी इंसपेक्टर जिलाजीत सिंह की तहरीर पर निचलौल थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान रागवेंद्र पटेल, राजू गौतम, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें