फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज

Sat, 06 Jan 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फरेंदा। जीव विज्ञान की प्रेक्टिकल परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा के साथ के छेड़खानी के मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। शिक्षक की छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने बृहस्पतिवार को कॉलेज की दूसरी मंजिल से छलांग लगा कर जान देने की कोशिश की थी। छात्रों के प्रयास से उसको बचाया गया था। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी कि उनकी पुत्री सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग 12वीं में पढ़ती है। जीव विज्ञान के प्रवक्ता पीके वर्मा कोचिंग के दौरान भी उसके साथ छेड़खानी करते थे। उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया था। कालेज में भी शिक्षक अशोभनीय टिप्पणी करते थे। इससे तंग आकर बेटी ने कॉलेज की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी गई है।

शिक्षक की मर्यादा कलंकित की, कार्रवाई हो : त्रिभुवन मिश्रा
फरेंदा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्रा ने कहा शिक्षक समाज का दर्पण होता है। अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित मानकर के लिएउसके पास पढ़ने भेजता है। लेकिन शिक्षक के अमर्यादित कार्य से पूरा क्षेत्र शर्मसार हुआ है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें