फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो- पिकअप में भिड़ंत, किसान की मौत

Sat, 06 Jan 2018 12:11 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
घायल नीरज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। कोहरे के चलते बांदा-टांडा मार्ग पर टेंपो व पिकअप में शुक्रवार तड़के भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार किसान की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के मांचा निवासी जगन्नाथ का बेटा मुन्नीलाल (31) खेतीबाड़ी के साथ ही सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके गांव का नीरज कुमार टेंपो चलाता है। मुन्नीलाल शुक्रवार की भोर पहर नीरज के साथ बहुआ कस्बा सब्जी खरीदनेे गया था।

ललौली थाने के दतौली मंदिर के पास टेंपो और पिकअप की भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग कराया। टेंपो में फंसे चालक और मुन्नीलाल को बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने मुन्नीलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भाई राजबहादुर व परिजन पहुंचे। राजबहादुर ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी ममता का हाल बेहाल है। चार बच्चे ज्योति, पप्पू, रानी व टिक्की हैं। भाई की सात साल पहले शादी हुई थी।

केवल एक बीघा खेत नाम हैं। सब्जी का व्यवसाय करके परिवार का चलाता था। चौकी इंचार्ज मुमताज खान ने बताया कि कोहरे में अनियंत्रित होकर वाहन टकराए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पिकअप का अगला टायर फट गया था। पिकअप चालक भी उसी गांव का है। चालक की तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर असली वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें