फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली विवाहिता

Mon, 29 Apr 2019 01:11 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली विवाहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार (महराजगंज)। बरवांकला गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में फंदे सेे लटकते हुए मिला। इसकी जानकारी परिजनों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवाकला गांव निवासी इनायत अली की पत्नी शायरा खातून (28) ने शनिवार की रात में खाना बनाने के बाद पति व बच्चों यूनुस (4) तथा आफरीन ढाई वर्ष के साथ बैठकर खाना खाया। उसके कुछ देर बाद सभी सदस्य अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब ढाई बजे पति इनायत की अचानक नींद खुली तो देखा कि शायरा बिस्तर पर नहीं थीं। इसके बाद उठकर बिस्तर पर बैठ गए और नजर दरवाजे की कुंडी की तरफ पड़ी तो स्थिति देख दंग रह गए। शायरा खातून दरवाजे की कुंडी में बंधे दुपट्टे से लटक रही थीं। घटना की सूचना इनायत ने तत्काल ग्राम प्रधान शंकराचार्य पटेल तथा कोठीभार पुलिस को दी। रविवार की सुबह बरवां कला गांव पहुंचे थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चिउटहां बृजेश सिंह, तहसीलदार निचलौल राहुल देव भट्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें