फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलकर्मी ने मौत को गले लगाया

Thu, 17 May 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
चीनी मिलकर्मी ने मौत को गले लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। सिसवां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) चीनी मिल में लैब इंचार्ज के पद से सेवा मुक्त किए जाने से परेशान चल रहे अशोक मिश्रा (50) का शव परिसर में ही बने आवास के एक कमरे में छत की कुंडी में लगे फंदे से लटकता मिला। मिल के यूनिट हेड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कमरे में शव मिला, उसमें सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें यूनिट हेड सहित मिल के कुछ अन्. कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


आईपीएल चीनी मलि में लैब इंचार्ज के पद पर कार्यरत पीलीभीत जिले के पिपरिया दुलाई पूरनपुर निवासी अशोक को मिल प्रबंधन की ओर से सेवा मुक्त कर दिया गया था। इससे वह तनाव में थे। मंगलवार की रात मिल परिसर मेें बने आवास में कमरे की छत के कुंडे में लगे फंदे से उनका शव शव लटकते मिला। वहां पास में सुसाइड नोट मिला। इसमें चीनी मिल के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी जताई गई है। कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। अशोक ने व्हाट्स एप ग्रुप में एक पत्र वायरल कर अपनी मौत के लिए आईपीएल चीनी मिल के तीन कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि गत वर्ष आरोपी कर्मचारियों द्वारा स्वयं मिल की करोड़ों रुपये मूल्य का शीरा बेच दिया और आरोपियों ने उन्हें फंसा दिया। बीते 15 मई को उन्हें सेवा मुक्त कर दिया गया। सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों के साथ अशोक की तरफ से अपनी संपत्ति की जांच की मांग भी की गई है। कहा गया है कि इस जांच से खुद ही पता चल जाएगा कि इस अनियमितता में कौन-कौन शामिल है। उधर, बुधवार को भोर में तीन बजे जब व्हाट्स एप पर वायरल सुसाइड नोट पर यूनिट हेड अनिल पवार की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल 100 नंबर पर सूचना देने के बाद थाने पहुंच कर एसओ को जानकारी दी। इसके बाद कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  एसओ अरुण कुमार राय ने कहा कि यूनिट हेड की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। रिपोर्ट व सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें