छात्रों ने घोटाले की जांच की मांग की
मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस में पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता बलराम दूबे ने बताया कि गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में 28 अप्रैल को शिक्षक अभिभावक संघ का गठन हुआ है।
इसमें दूधनाथ शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। कॉलेज में प्रतिवर्ष शिक्षक-अभिभावक संघ के नाम पर पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं से चार सौ रुपये लिए जाते हैं।
इस संबध में वर्तमान प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह से पांच बिंदुओं पर जबाब मांगा गया है। अगर पांच दिन के अंदर जवाब नहीं मिला तो छात्रनेता अनशन करेंगे।