फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साखू की लकड़ी बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पकडी रेंज में पकडे़ गए लकड़ी चोर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पकड़ी रेंज के चिऊरहां वार्ड एसएसबी कैंपस के अंदर वन विभाग की टीम ने पांच बोटा साखू, चार पीस साखू का चीरान और दो साइकिल बरामद की है। रेंजर ओपी मिश्रा ने बताया कि शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि चिऊरहां वार्ड के एसएसबी कैंपस में झाड़ियों के बीच पांच साखू के बोटे रखे गए है।
विज्ञापन


उन्होंने वन दरोगा को मौके पर भेजा तो वहां कुछ और लोग साखू की लकड़ी को आरा से चीर रहे थे। उसी दौरान पकड़ी रेंज के अन्य वन दरोगा विजय कुमार शर्मा, रमेश गुप्ता और प्रहलाद प्रसाद मौके पर पहुंच कर पांच बोटा साखू के चार बोटे और दो साइकिलें मौके से बरामद की हैं। इस दौरान इंद्रजीत कटहरा, श्रीकांत बागापार और पिपरदेउरा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर आसपास गांव के लोग भी मौजूद थे। मगर वन दरोगा ने उन लोगों को बचाने के भरपूर कोशिश की। वहीं रेंजर ओपी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लिखा पढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें