भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ एसएसबी के एडीजी सुरजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खनुआ। सोनौली सीमा से बीते दिनों आतंकी नसीर अहमद के पकड़े जाने के बाद बुधवार को एसएसबी के आईजी अालोक कुमार शर्मा औचक निरीक्षण के लिए नौतनवा सशस्त्र सीमा बल के हेडक्वार्टर पहुंचे। जवानों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में एसएसबी के आईजी ने जवानों की समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जवानों से सीधा संवाद कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद भारत नेपाल सीमा पर स्थित कैंप सोनौली मेन गेट, ठूठीबारी, दोमुहानाघाट पहुंचकर अधिकारियों के बीच मीटिंग की और सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। सीमा पर तैनात जवानों को सीमा पर चौकसी बरतने की हिदायत दी। साथ ही एसएसबी के आईजी ने भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों से मित्रवत संबंध पर जोर दिया। इस मौके पर एसएसबी के डीआईजी रंजीत सिंह, कमांडेंट शिव दयाल, डिप्टी कमांडेंट दिलीप झा व डॉ. संजीव कुमार मौजूद रहे।