फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा

Mon, 11 Mar 2019 01:04 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
एसपी ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/परतावल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी रोहित सिंह सजवान ने रविवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में बैठक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान श्यामदेउरवा, पनियरा, घुघली, कोतवाली क्षेेत्र में तैयारियों की समीक्षा हुई। 
विज्ञापन


एसपी ने थाना प्रभारियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। साथ ही गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने केस डायरी, विवेचना से जुड़े मामलों, लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान केंद्रों, बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अपराध रजिस्टर की पड़ताल भी की। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को चिहि्नत कर उनके खिलाफ आवश्यक कदम उठाने की हिदायत भी दी। उन्होंने बारी-बारी से पनियरा, कोतवाली तथा श्यामदेउरवा थाने की तरफ से की गई तैयारियों की समीक्षा की और मातहतों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस दौरान एएसपी आशुतोष कुमार शुक्ल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्या, इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पनियरा अखिलेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर घुघली मनीष कुमार सिंह, पीआरओ शाह मोहम्मद , घुघली चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी परतावल विकास कुमार यादव, एसआई शमसाद अंसारी, अनिल कुमार सिंह, सूर्यभान यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, सूफियान खान, हेमन्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें