बागपत। कोतवाली पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जल्दी ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस ने आरोपपत्र तैयार कर लिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह रोकने एवं आपराधिक घटना पर अंकुश लगाने के लिए व्हाट्सएप पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाया था। इसमें एसपी, सीओ को एडमिन बनाया। दो मार्च को पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में बाघू गांव निवासी परवेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे के विवेचक भगवत स्वरूप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र तैयार हो गया है। जल्दी ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।