पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग को संबोधित करते एसपी भारत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी दी। साथ ही आईजी और डीआईजी द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख अभियानों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
गोष्ठी में सबसे पहले सैनिक सम्मेलन कर उनके विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देंश दिया गया। कुशलता से बीते त्योहारों पर एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस वालों का पीठ भी थपथपाई।
साथ ही पुलिस अधीक्ष्ाक ने चेतावनी दी कि अगर किसी के क्षेत्र में धर्मस्थलों से छेड़छाड़ की घटना हुई तो संबंधित दरोगा और एसओ पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण संबधित अधिकारी सात दिन के अंदर ही कर दें। यदि शिकायती पत्रों की समीक्षा में सात दिन से अधिक समय से जांच के लिए मामले को लंबित पाया गया तो संबधित थानाध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।
उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से सक्रिय विभिन्न प्रकार के अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान समस्त क्षेत्रों के सीओ, एसएचओ, और दारोगा के साथ जिला शासकीय अधिवक्ता, एआरटीओ, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित तमाम लोग
मौजूद रहे।