फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में आग, सब कुछ राख

Sat, 12 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौसम में तेज हवाओं के साथ आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार रात बेलवा घाट में आग लगने से चार गुमटियां जलकर राख हो गईं। राहगीरों के पहुंचने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी नेवास अली, सोनबरसा, बेलवा घाट निवासी रतन व राधेश्याम तथा कुशीनगर के बलुअही निवासी लालजी की दुकान बेलवा घाट स्थित चौराहे पर है। वे गुमटी रखकर रोजमर्रा के सामान बेचते थे। बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों ने देखा कि चारों दुकानों से आग की लपटें निकल रही थीं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया।

आवाज सुन ग्रामीण एकत्र हुए और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गुमटियों में रखे सामान जलकर राख हो गए थे। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग से हजारों की क्षति हुई है। जिसकी लिखित सूचना हमने कोठीभार पुलिस को दे दिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल रहा है। चर्चा है कि रंजिशन चारों दुकान में आग लगाई गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें