फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरानगर के रिटायर्ड शिक्षक ठगी के शिकार

Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा में नकल करते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुरंदरपुर में भारतीय स्टेट बैंक का शाखा प्रबंधक बन एक अज्ञात व्यक्ति  ने शिक्षक के खाते से हजारों रुपये की रकम सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे उड़ा लिया।
विज्ञापन

शिक्षक को जब इस बात पर शक हुआ तो बैंक पहुंचकर अपने खाते का डीटेल निकलवाया तो पता चला कि खाते से 58993 रुपये निकल चुके हैं। शिक्षक ने इस संबंध में फरेंदा पुलिस को तहरीर दी है। 
फरेंदा थानाक्षेत्र के गांव मथुरानगर के रहने वाले मोहर प्रसाद सहानी रिटायर्ड शिक्षक हैं। जिनका खाता भारतीय स्टेट बैंक के शाखा फरेंदा में है। इसी खाते मे पेंशन भी प्रत्येक माह आता है। शिक्षक द्वारा आंख का आपरेशन कराने के लिए 82 हजार रुपये एकत्रित किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल से शिक्षक के मोबाइल पर शाखा प्रबंधक बनकर फोन किया कि आप के खाते में आधार कार्ड नंबर फीड नही हैं तो शिक्षक ने कार्ड का नंबर बता दिया तो उसने एटीएम कार्ड का नंबर मांगा और कहा कि कंप्यूटर में फीड करना है जिस पर शिक्षक ने बता दिया। इतना ही नहीं उक्त अज्ञात व्यक्ति ने तेरह बार में 58993 रुपये खाता से निकाला और तेरह बार शिक्षक के नंबर पर फोन किया और कहता रहा नंबर डिलीट कर दीजिए।
लेकिन शिक्षक ने कुछ समय बाद सोचा कि कहीं किसी ने मेरे साथ चीटिंग तो नहीं की। शिक्षक ने एक बजे बैंक में  जाकर डिटेल निकालवा तो रकम की निकासी हो चुकी थी। अध्यापक हैरान रह गए और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
 शिक्षक ने फरेंदा थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। एसओ फरेंदा दिलीप कुमार शुक्ल का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें