रतलाम से टैंकर लेकर आई मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
मुंबई से कमा कर लौट रहा एक व्यक्ति गोरखपुर से आनंदनगर के बीच जहरखरानी का शिकार हो गया। आरपीएफ ने व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी लाए जहां से गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बृजमनगंज के बरगाहपुर के मतवलिया के रहने वाला 55 वर्षीय अली जान मोहम्मद मुंबई से वापस घर लौट रहे थे।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होेंने घर पर फोन किया कि हम थोड़ी देर में आनंदनगर स्टेशन पहुंच जाएंगे। आनंदनगर आने के लिए वे ट्रेन में सवार हो गए। आनंदनगर पहुंचने के पहले ही जहरखुरानों ने उसको नशीला पदार्थ खिलाकर सारा सामान उठा ले गए।
आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उनकी जेब में मिले आईडी के आधार पर पहचान के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।