पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के मनिकौरा में मंगलवार की देर रात पुराने विवाद को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। मारपीट में गर्भवती समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। 100 नंबर पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनिकौरा निवासी हरि सिंह होमगार्ड हैं। परिवार के लोग उसके होमगार्ड होने का लाभ उठाकर अक्सर हंगामा मचाते रहते हैं। इसे लेकर गांव के ही लालजी के परिवार से पहले से ही विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को देर रात अचानक ही दोनों परिवार भिड़ गए।
मारपीट में गर्भवती मनिता (22) बुरी तरह घायल हो गई। बबिता (18) को भी चोटें आई हैं। गांव वालों ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को घायलावस्था में सीएचसी बनकटी पहुंचाया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।