निजी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को पकड़ने के नाम पर फ्लाइंग टीम के सदस्य बने कुछ युवकों ने रोडवेज डिपो में ड्राइवर और सवारियों से अभद्रता की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे रोडवेज अधिकारियों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में 21 हजार रुपये की पर्ची काटने के बाद सुलहनामा हुआ।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे सोहना से एक निजी बस रेवाड़ी बस डिपो पर पहुंची थी। इसी दौरान गुड़गांव नंबर की एक काले रंग की सफारी गाड़ी में सवार होकर आए करीब छह युवकों ने बस को बस स्टैंड पर रोक लिया। उन्होंने बस में चढ़कर यात्रियों से न केवल अभद्रता और मारपीट भी की बल्कि चालक व परिचालक को भी पीटा। हंगामा होते देख मौके पर पहुंचे रोडवेज अधिकारियों ने युवकों को पकड़ लिया और बस स्टैंड चौकी पुलिस को सौंप दिया। शाम को रोडवेज अधिकारियों ने युवकों द्वारा गलती मानने और 21 हजार रुपये की जुर्माने की पर्ची काटी जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
-----------
सूचना के बाद निजी बस में चेकिंग करने वाले युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। जिस बस चालक ने मारपीट की शिकायत की थी। उसने खुद लिखित में समझौता कर लिया। यूनियन की तरफ से 21 हजार रुपयक युवकों की जुर्माने की पर्ची काटी गई है।
-बीर सिंह, प्रधान, रोडवेज यूनियन