फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनापुर में मारपीट व फायरिंग की चर्चा

Mon, 06 Mar 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रंजिश में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर(ब्यूरो)। नौतनवां विधान सभा के दो प्रत्याशी के समर्थकों के बीच शुक्रवार रात पुरंदरपुर थाना के मोहनापुर के पास मारपीट हो गई। बाद में दोनों तरफ से फायरिंग की चर्चा होने लगी। इससे पूरे क्षेत्र में शनिवार को सनसनी रही।  दोनों प्रत्याशियों की ओर से ऐसी घटना से इन्‍कार करते हुए महज झड़प की बात कही गई।
विज्ञापन


एसओ पुरंदरपुर ने मारपीट की घटना को सही बताया। कहा कि किसी ने तहरीर नहीं दी। पुरंदरपुर थाना के मोहनापुर के मुसवाचक के पास शुक्रवार की देर रात नौतनवां से सपा प्रत्याशी व एक निर्दल प्रत्याशी के समर्थक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। थोड़े ही देर में घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। लिहाजा देखते ही देखते दोनो तरफ से समर्थकों का जमावड़ा होने लगा। तभी किसी ने फायरिंग होने की बात कह कर सनसनी फैला दिया।

जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन चौकन्नी हो गई। लिहाजा दोनो तरफ के समर्थक भाग निकले। हालांकि दोनों तरफ से ऐसी घटना से इनकार करते हुए महज झड़प होने की बात कही जा रही है। वहीं एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने मारपीट की घटना को सही बताया। कहा कि किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। समर्थकों व पुलिस के अलग अलग बयान जहां सवालों के घेरे में है। वहीं समर्थकों के घटना से इन्कार किए जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें