पुरंदरपुर। लक्ष्मीपुर एकमा में जमीन के लालच में सोमवार की सुबह दो पटृीदारों के बीच मारपीट हो गई।
इस मारपीट में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। शख्स की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर एकमा निवासी राजेंद्र व चंद्रभान में जमीन को लेकर विवाद चलता है।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र की जमीन चंद्रभान की ओर से मांग की जाती रही है जिसे लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता है। सोमवार की सुबह लगभग सात आठ बजे के बीच राजेंद्र व मंगरू, चंद्रभान आपस में मारपीट कर लिए जिसमें राजेंद्र को गंभीर चोट लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां घायल का इलाज जारी है। इस संबंध में एसओ चंद्रेश यादव का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पूरी कार्रवाई की जाएगी।