फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर शव रख लगाया जाम

Wed, 13 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
मौत के विरोध में सड़क पर जाम लगाया। - फोटो : अशहद अली
विज्ञापन
जमीन के मामले में विवाद बढ़ने पर एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सिरसिया मलमलिया में शव रखकर परतावल-पनियरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्राम प्रधान व सहयोगियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। सीओ व एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो जाम खत्म किया।
विज्ञापन


श्यामदेउवा थाना क्षेत्र के सिरसिया मलमलिया निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव की जमीन को ग्राम प्रधान त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव रविवार को लेखपाल को बुलाकर पैमाइश कराने लगे। जमीन से ही रास्ता निकालने की बात करने लगे। सुरेंद्र ने विरोध किया तो प्रधान ने पुलिस बुला ली। सुरेंद्र को पुलिस थाने लेकर चली गई। देर शाम सुरेंद्र की पत्नी के मनुहार पर छोड़े गए। घटना के बाद से ही सुरेंद्र सदमे में थे। रविवार रात खाना खाने के दौरान सुरेंद्र को हार्ट अटैक के बाद हालत बिगड़ गई। घर के लोग मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां मंगलवार सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही गांव के लोग उग्र हो गए। कुछ देर बाद परिजन भी सुरेंद्र का शव लेकर पहुंचे।

सभी ने परतावल-पनियरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पत्नी सुमन की चीख चीख कह रही थीं कि पति की मौत के जिम्मेदार ग्राम प्रधान त्रिलोकी तथा उनके साथी आशिक अली हैं। दोनों की प्रताड़ना से ही पति की मौत हो गई। दोनों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रही थीं। जाम लगने के सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई लेकिन गांव वाले मानने को तैयार नहीं थे। तीन घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम रणविजय सिंह व सीओ सदर त्रिलोकी नाथ पांडेय के पहुंचने और उनके कार्रवाई के आश्वासन के बाद गांव वाले माने। पत्नी सुमन ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें