लूट और बाइक चोरी के मामले में इनामी बदमाश को बृजमनगंज पुलिस ने गस्त के दौरान बनगढ़िया के पास दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया। एसओ विनोद कुमार राव ने बताया कि धानी के पास बीते जनवरी में बाइक लूट की घटना में लिप्त तीन बदमाशो में दो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
लेकिन तीसरा बदमाश मुन्ना उर्फ उपेंद्र की तलाश काफी दिनों से चल रही थी। बृहस्पतिवार को सायं सात बजे के करीब हमराही के साथ गस्त के दौरान बनगढ़िया के पास वह वाहन के इंतजार में था। उसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। उसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी था। एसओ ने बताया कोई भी वांछित बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर नही रहेगा।