फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीबीआई दरोगा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 06 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली के बनेलिया मंदिर स्थित पेट्रोल पंप पर सीबीआई दरोगा बन ट्रक चालकों से वसूली युवक को भारी पड़ गई। चालक उससे भिड़ गए। इस दौरान पेट्रोल पंप भीड़ देख गश्त कर रही पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ लिया। हालांकि दो अन्य लोग पुलिस को देख भाग गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात एक बजे के करीब तीन युवक नौतनवा सोनौली बाईपास के पेट्रोल पंप पर आने वाले ट्रक चालकों को रोककर सीबीआई दरोगा होने की धौंस देकर वसूली कर रहे थे। कुछ ट्रक चालकों ने विरोध शुरू कर दिया और उन लोगों से भिड़ गए। शोर सुन आसपास के कई चालक भी आ गए।

रात के समय गश्त कर रही सोनौली पुलिस भी पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में ले लिया। लेकिन दो युवक पुलिस को देख फरार हो गए। पकड़े गए युवक के पास अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। युवक पिछले कई महीनों से ट्रक चालकों से वसूली कर रहा था। उसकी पहचान सब्जी मंडी नौतनवा निवासी लाल बहादुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कोतवाल सोनकर बाबू ने बताया कि शुक्रवार की रात लाल बहादुर निवासी सब्जी मंडी नौतनवा रात एक बजे के करीब ट्रक डाईवर व बोलेरो चालक से मारपीट व धमका कर लूट पाट कर रहा था। और दूर दराज से माल लेकर आये ड्राइबरों से  फर्जी सीबीआई दरोगा बनकर वसूली कर रहा था। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें