फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय ने किया आतंकवाद का विरोध

Sat, 24 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवकों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा।  परसोहिया जामा मस्जिद में आल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड नौतनवा की बैठक में पाक समर्थित आतंकवादियों के हमले की घोर निंदा की गई। भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर मुल्क में अमन व शांति की दुआ की। 
विज्ञापन


मौलाना जलालुद्दीन ने कहा कि आल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड  जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त करने की पाकिस्तानी सरकार की कोशिश का सख्त विरोध करता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम कभी निर्दोष लोगों को मारने की अनुमति नहीं देता है। पाकिस्तान सरकार, सेना और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां कश्मीर में शांति और सद्भाव को अस्थिर करने के लिए काम कर रही हैं।

कारी तबारक हुसैन ने कहा कि भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को खाली कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र सहित सभी वैश्विक मंच पर इस मुद्दे को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तानी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। शमीम अशरफी ने नवाज शरीफ द्वारा आतंकवादी संगठन हिजबुल के खूंखार आतंकवादी बुरहान वानी के महिमामंडन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत की जनता की भावनाओं को आहत किया है जो माफी लायक नहीं है। 
विज्ञापन


चित्रगुप्त सभा शुक्रवार को नगर के चित्रगुप्त मंदिर में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। चित्रगुप्त सभा अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोए सैनिकों पर आतंकियों का हमला कायराना व अमानवीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 

धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नवयुवकों ने नितेश मिश्रा और विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर  विरोध जताया। धानी बाजार के मुख्य चौराहे पर नवाज शरीफ और पाकिस्तान का पुतला जलाया। लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। सुनील सिंह, गोलू पासवान, दिव्यांशु मणि, अनूप मिश्रा, गुलाब चौरसिया, प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सभा बीसोखोर के मदरहां में स्थित डॉ कमला शर्मा इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। मार्च निकालकर भारत माता का जयघोष करते हुए शहीदों को नमन किया। विद्यालय के प्रबंधक आलोक शर्मा ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान की गलत नीतियों की आलोचना की। इस दौरान अंशुल केशरी, राजकुमार कुशवाहा, अल्लाउद्दीन, अभिषेक, तैयब, नीरज शर्मा, पूजा, अदिति, भावना, निकिता, मधु, नाजनीन, सीपी तिवारी आदि ने हिस्सा लिया।

कोल्हुई  प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध  प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक नारेबाजी की। मधुर सिंह, अरूण राय, राहुल सिंह, अजय चौबे,  कन्हैया चौहान आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में  श्री राम परमहंस बालिका इण्टर कालेज कोल्हुई में शोक सभा  का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  संचालक चंद्रवीर सिंह ने कहा आतंकवाद का नर्सरी बन चुका है। पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करना चाहिए।

भैया फरेंदा सैनिक गांव के प्रगति महिला संगठन  के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस  दौरान अश्विन थापा, रामानंद जायसवाल, विनोद मद्धेशिया, टन्नू मद्धेशिया, सूरज  अग्रहरी, निर्देश अग्रहरी,राजेश यादव, मोहन, शुभम चौधरी, ओमप्रकाश वरूण आदि रहे। उदितपुर के एचजी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शहीदों को  श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें