फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ तीन किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 08 May 2016 12:20 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
नेपाल की सीमा पर गांज के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने नेपाल से गांजा लाते समय  भारतीय सीमा मे एक युवक को धर दबोचा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज   दिया गया।
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाल प्रभारी सत्येन्द्र पांडेय को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। सूचना पर कोतवाल ने नेपाल से आने वाली सीमा के समीप सभी भारतीय रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया।

स्वयं नेपाल के बुडंतवांपुर गांव के समीप भारतीय सीमा मे जाने वाले चकरोड पर पुलिस के जवानों के साथ निगरानी करने लगे। उसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखा। कुछ दूरी पर ही पुलिस को देखकर युवक भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सिपाही बैरिस्टर सिंह व शुभम सिंह ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर धर दबोचा। जांच के दौरान पकड़े गए युवक के पास से जैकेट में साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान रुदल निवासी कैथवलियां थाना झगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें