फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतभरिया में स्कूल बस से कुचलकर वृद्ध की मौत

Wed, 04 May 2016 01:13 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। सतभरिया के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने एक वृद्ध को कुचल दिया।
इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस अपने कब्जे में लेते                 हुए चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहा टोला गोटही निवासी गनपत मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में काम करने के लिए साइकिल से मंगलवार की सुबह आ रहे थे।
वह जैसे ही सतभरिया गेट के पास पहुंचे तभी गोरखपुर से महराजगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाल मार्क स्कूल की बस ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि चालक पर मुकदमा दर्ज कर बस कब्जे में ले ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें