फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से अब खेसरारी गांव तबाह

Wed, 13 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सिसवा क्षेत्र में लगी आग, गांव तबाह। - फोटो : कुंदन
विज्ञापन
आग का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। करीब डेढ़ सौ एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। फरेंदा में जंगल में भी आग से क्षति पहुंची है। फायर ब्रिगेड सूचना के काफी देर बाद पहुंचा। खेसरारी में बीडीओ और गांव वालों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार दोपहर खेसरारी के देवियापुर टोला निवासी भोरई घर में चाय बना रहे थे। अचानक चूल्हे की चिंगारी झोपड़ी जलने लगी। तेज हवाओं के कारण चिंगारी कई घरों को आगोश में ले ली। पड़ोस के रामअवध, उदयराज सिंह, गौरी, ओमप्रकाश, बब्लू, बाढ़ू, सुरेश, नथुनी, प्रहलाद, फेरई, राम किशुन, मुन्नी, रामनरायन, महादेव, धुरई, कौलेशर, गोरख, नरसिंह, दुलारे, रामानंद, केदार, लालजी, प्रहलाद  यादव, रामनरायन यादव, रामधारी  कुश्वाहा, सुभाष, रामआसरे, मोतीलाल, बलवंत, दुल्लर, हिरामन, स्वारथ, उदयराज  कुश्वाहा, प्रेमलाल यादय, सीता, वंशी, राम  प्रसाद, लहरी, फेकू, संजय, चंद्रिका, राधेश्याम, हीरालाल, बांकेलाल, परमेश्वर, रामरक्षा, रामप्रीत, छोटेलाल, रामबचन, रामबली व सरल आदि की झोपड़ियां व मकान जलने लगे। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। लोग अपने घरों से सामान निकाल कर गांव के बाहर खेतों में सुरक्षित कर रहे थे।

महिलाएं व बच्चों की चीख हर ओर गूंज रही थी। आग से पूरा देवीया पुर गांव तबाह हो गया। आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड के न पहुचंने से लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। गांव की महिलाएं तथा बच्चे  नालियों के पानी से अपने घरों पर फेंक रहे थे। मवेशियों के अलावा रामनरायन का वाहन जलकर राख हो गया। गांव में पहुंचकर बीडीओ ने जब गांव का नाम पूछा तो गांव वाले बिगड़ गए। बीडीओ से उनकी कहासुनी भी हो गई। बीच बचाव करने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। पनियरा व खुटहा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक खैंचा में ट्रैक्टर से मुनीब भूसा बना बना रहे थे कि अचानक  मशीन से चिंगारी निकली। जिससे बगल में गेहूं की फसल में आग लग गई। बलवंत, भगवंत, रजवंत, कैलाश पांडेय, फागू, अधरचंद की एक एक एकड़ फसल जल गई। आग ने नरसिंह यादव का छह एकड़ गेहूं राख कर दी।  रमेश, सुरेश, ,रामजीत, झिनकू यादव, पारस, ईश्वर, सुभाष वर्मा, जगदीश वर्मा, अछैवर की फसलें भी राख हो गईं। गांव वालों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। गांव के लोगों का कहना है कि आग लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई पर आग बुझने के दो घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन


 कोल्हुई  प्रतिनिधि के अनुसार कड़जही निवासी शफीक के घर में अचानक आग लग गई। तेज लपटों के साथ पूरा घर जलने लगा। आग बगल स्थित मुर्गी फार्म तक फैल गई। शफीक के घर की सभी दैनिक वस्तुएं और पांच सौ मुर्गियां जल गईं। गाय भी बुरी तरह झुलसी है।।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार गजरहां चौराहा के पास हाईटेंशन तार के फ्यूज कौआ बैठ गया। जिससे आवाज के साथ निकली चिंगारी इसरार के खेत में गिर गई। आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए।  ग्रामीणों ने आग बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। इसरार, चंद्रकेश यादव, घुरहू यादव और गोरख यादव के एकड़ फसल राख हुई है।  

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार बरगदवां क्षेत्र के सीहाभार के टोला कचरहियां गांव के दक्षिण खेत में ईट का भठ्ठा है। सुबह करीब 11बजे भठ्ठे की चिंगारी से कचरहियां के सिवान में आग लग गई। पछुआ हवा के झोके से फसल जलने लगी। देखते ही देखते आग धुमठवां के सिवान में जा पहुंची। मोती गोंड, रामवृक्ष, दोमुहाने गांव के शंकर  यादव, दुर्विजय यादव, शांति देवी, बैजनाथ, विरेन्द्र धुमठवां गांव के महेन्द्र आदि का मिलाकर करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। धुमठवां, रुदलापुर, सीहाभार, खैरहवां जंगल, खैराटी, कजडहवां, रुदलापुर, भगतपुरवां, पिपरहवां के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। सदर क्षेत्र में आग से जयप्रकाश नगर में श्रवण निगम व राघवेंद्र पांडेय की लगभग तीन एकड़ फसल जली है। रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार शिवपुरी टोला श्रीनगर के सीवान में आग लगने से पांच एकड़ गेहूं जल गया। अहिरौली निवासी मुन्नर, बालकिशुन, त्रिवेणी यादव की फसल राख हो गई। शिवपुरी टोला श्रीनगर  निवासी रामलक्षन यादव व गणेश यादव की फसल जल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें