फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई नागरिक से तीन लाख के नए- पुराने नोट बरामद

Thu, 29 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शाहबाद में नई और पुरानी करेंसी के साथ पकड़े गए युवक
विज्ञापन
नौतनवां(महराजगंज)। कस्टम विभाग की सचल दल टीम ने बुधवार की सुबह सोनौली गोरखपुर राजमार्ग पर नौतनवा बनैलिया मंदिर के समीप थाई नागरिक के कब्जे से नए और पुराने तीन लाख सात हजार के भारतीय नोट के साथ दस हजार थाई करेंसी बरामद की है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सोनौली सीमा से थाई नागरिक टैक्सी से सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। बनैलिया मंदिर के समीप कस्टम की टीम ने वाहन को रोककर जब तलाशी ली तो थाई नागरिक के कब्जे से दो हजार के एक लाख चौवन हजार, पुराने एक हजार के एक लाख सत्रह हजार, पुराने पांच सौ के तीस हजार, पुराने सौ एवं दस के छह हजार एवं दस हजार तीन सौ के थाई मुद्रा बरामद की। 

इसके बाद कस्टम टीम ने उसे हिरासत लेकर कस्टम कार्यालय नौतनवा ले गई। सहायक कस्टम आयुक्त मधुकर आनंद ने बताया कि पकडे़ गए नागरिक से पूछताछ की जा रही है। इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें