फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरातफरीदिवाली में कई जगह आग से व्यापक क्ष्ाति

Wed, 02 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंदिरा नगर मुहल्ले में गैस लिकेज होने पर लगी आग से भगदड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। दिवाली के दिन कई जगहों पर आग से व्यापक नुकसान हुआ।  नगर के इंदिरा नगर मुहल्ले में ब्रह्मभोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड को फोन से सूचित किया गया। 
विज्ञापन


टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में रामचन्दर श्रीवास्तव के घर ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। घर के आंगन में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली। आग की लपटें देख हलवाई समेत लोग घर छोड़ कर भागने लगे। घर के बाहर से लोगों ने फायर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

थोड़ी ही देर में फायर विभाग के बनारसी दास, सुमंत सिंह, केशव दूबे व विश्वनाथ मौके पर पहुंच कर जल रहे गैस सिलेंडर को बुझा कर आग पर काबू पाया। रामचंदर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली की शाम को पत्नी शैल श्रीवास्तव की अचानक मृत्यु हो गई थी। उनका दाह संस्कार त्रिमुहानी नदी पर किया गया और तीसरे दिन गायत्री परिवार की ओर से कर्मकांड कर ब्रह्मभोज का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान अचानक खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। मुहल्ले वासी देवेश श्रीवास्तव, मानस पटेल, गिरीशचंद श्रीवास्तव, मोनू, ब्रजेश श्रीवास्तव ने आग बुझाने का प्रयास किया गया था। मगर आग बुझा नहीं सके तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

बिजली के शार्टसर्किट से आग लगी 
महराजगंज। दिवाली वाले दिन सदर ब्लाक के ग्राम सिसवां अमहवां में हरिहर गुप्ता के टेंट हाउस घर में बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई। उनके घर में रखे सजावट के सामान, पर्दे, कुर्सी, मेज, झालर, बेड, लैपटाप, किताब कापी, साड़ियां, गहने बर्तन आदि जल गए। आग बुझाने के चक्कर में हरिहर गुप्ता का छोटा पुत्र राजा गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने के समय राजा और उसकी पत्नी ही घर में थे।

घर के गैलरी और कमरों में आग फैलने के कारण राजा सीढ़ी से छत पर जाकर घर के पीछे कूद गया। जबकि उसकी पत्नी को पड़ोसियों ने किसी तरह सीढ़ी धराकर घर के पीछे के रास्ते बाहर निकाले। आग बुझाने के बाद तत्काल राजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दूसरे दिन उसे जिला अस्पताल से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें