फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ियां राख

Mon, 01 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिसवा के रतनपुर में झोपड़ी जल कर राख रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सिसवा बाजार/कोल्हुई। 
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के बसडिल्ला के बेलहिया टोले पर बीती रात लगी आग में दो झोपड़ियां सहित लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान और 70 हजार नकदी राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। रतनपुर में रविवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से एक महिला का आशियाना जलकर राख हो गया। गांव वालों की मदद से आग बुझाई गई। इस दौरान 22 वर्षीय युवक झुलस गया। 35 हजार नकद सहित लगभग 80 हजार रुपये का सामान जलने का अनुमान है।

बेलहिया टोले की रमावती पत्नी लक्ष्मण साहनी व रामानंद साहनी पुत्र गिरधारी साहनी शनिवार की रात भोजन करके अपने-अपने घर में सो गए। रात में करीब 1 बजे गांव से सटे श्रीकिशुन के घूरे से निकली चिंगारी से रमावती की झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। इसी बीच घर में सो रही रमावती की अचानक से नींद खुली तो उनके होश उड़ गए। घर की झोपड़ी से आग की लपटें निकल रही थीं। वह किसी तरह से बाहर भागी और शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


जब तक आसपास के लोग जागते तब तक आग की एक चिंगारी ने बगल के रामानंद की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हुए और फायर स्टेशन पर सुचना देकर आग को बाल्टी के पानी से बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रमावती की झोपड़ी के साथ उसमें रखे अनाज, कपड़े, विस्तर, जेवर व नकद 70 हजार रुपये राख हो गए। रामानंद के घर में रखे अनाज, कपड़े, विस्तर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

रतनपुर की लालमती पत्नी स्वर्गीय शेषनाथ रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे किसी काम से गांव में गई थी। घर में आग लगने की जानकारी हुई तो भ्‍ाागकर घर पहुंची और चीखने लगी। विद्यासागर, रणजीत, अशोक, पारस, बब्लू गौतम, सत्यबीर, वीरेंद्र शर्मा, सुरुज, मोहन वर्मा, देव, गुड्डू, राममिलन, अमित, रक्षा, हरिलाल, अनिरुद्ध, अमेरिका, अवधेश आदि मौके पर पहुंच गए और बगल में स्थित पोखरे के पानी से आग को बुझाने लगे।

लेकिन पछुआ हवा से देखते ही देखते लालमती का आसियाना राख हो गया। आग को बुझाने में गांव के ही 22 वर्षीय विद्यासागर पुत्र पारस नाथ बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें उ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालमती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। आग में समूह का  35 हजार नकद व घर का सामान राख हो गया। दो वर्ष पहले सांस की लंबी बीमारी के बाद पति शेषनाथ की मृत्यु के बाद लालमती ही दो बेटियां ममता(16), प्रियंका(14) तथा दो बेटों श्रवण(12) व रोहित(10) की जिम्मेदारी उठा रही हैं। 
विज्ञापन


कोल्हुई के ग्राम के इलाहाबस टोला फहीमाबाद में खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से  फूस का मकान और उसमें रखी रोजमर्रा की वस्तुएं आदि जलकर राख हो गईं। ग्राम सभा इलाहाबस टोला फहीमाबाद निवासी रामकुमार सहानी के घर की महिलाएं रविवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच उठी चिंगारी से उनके फूस की मकान में आग पकड़ ली। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। करीब 50 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें