फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बच्चे का शव मिला

Sun, 31 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परतावल में बालक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी दस वर्षीय लव जो शुक्रवार को दोपहर घर से गायब था। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने घर के पीछे तीन महीने पहले जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढे में लाश मिली। लाश मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गायब होने के बाद से ही घर वाले तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


 पिपरपाती निवासी लव शुक्रवार की  दोपहर घर से खेलने निकला। शाम तक घर पर वापस  नहीं आया तो लव के परिवार के लोगों ने ढूंढना शुरू कर दिए। आस पास ढूंढने पर लव नहीं  मिला। तब थक हार कर लव के पिता सत्येन्द्र पांडेय ने श्यमदेउरवा थाने पर गुमशुुदगी की तहरीर दी। पुलिस भी अपने स्तर से जांच में जुट गई।

शनि वार को शुबह  10 बजे लव की  लाश उसके घर के पीछे पानी के गड्डे में देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना लव के  पिता को दी। बेटे की लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया। सब ने यही कहा भगवान भी अजब खेल करता है। लव  कुश को एक साथ पैदा करके जोड़ी को छीन लिया। दस वर्षीय कुश अपने आप अकेला महसूस कर रहा है। लोग घर वालों को ढ़ांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें