फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास और देवर को चाकू मारा

Tue, 29 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में चाकू मारकर बहू ने सास को घायल किया।
विज्ञापन
एकमा, लक्ष्मीपुर में सोमवार को एक परिवार में गृह कलह इतना बढ़ गया कि बहू ने सास और देवर पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एकमा के लक्ष्मीपुर बाजार निवासी रामचंद्र मद्धेशिया की बहू और घर  के अन्य सदस्यों के बीच पिछले कई  महीनों से विवाद चल रहा था। इनकी बाजार में ही जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार की शाम बहू संजू और सास मालती में घरेलू कार्य और दुकान के हिसाब को लेकर कहासुनी होने लगी। इस दौरान वहां पर मौजूद संजीव भी अपनी मां के पक्ष से बोलने लगा। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और संजू ने घर में रखे चाकू से संजीव के हाथ पर  प्रहार कर दिया।

बेटे पर हमला होता देख मां आगे बढ़ी तो संजू ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। इस हमले में मां-बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। घरवाले दोनों को सीएचसी लक्ष्मीपुर ले आए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर  दिया। इस बाबत एसओ पुरन्दरपुर चन्द्रेश यादव का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। कोई तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें