अड्डा बाजा, । गजरहीं मंे जमीन विवाद मेें दो सगे भाइयों के बीच लाठियां चलीं।
इस कारण एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। तत्काल संपतिहां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।दोनों पक्ष को चौकी ले जाया गया और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। नौतनवां थाना क्षेत्र के गजरही के मोहरत यादव नींव खोद रहे थे।
उनके छोटे भाई राजमन यह कहकर खोदने से मना किया कि उन्होंने एक हाथ छोड़कर पीलर बनाया है। जबकि मोहरत का कहना था कि पीलर से सटकर उन्हंे निर्माण कराना है बंटवारा के दौरान गांव के गणमान्यों ने यही तय किया है।
बात बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष में लाठियां चलीं। िजसमें राजमन लहूलुहान हो गए। बचाव करने मंे बड़े भाई विक्रम को भी चोट है। पुलिस ने बताया कि राजमन को अस्पताल ले जाया गया और दूसरे पक्ष के मोहरत,दो बेटों को पूछताछ को लेकर चौकी लाया गया ।