फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर गड्ढे में फेंकी लाश

Tue, 11 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सोनीपत में बेरहमी से कत्ल की गई बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
महराजगंज/मिठौरा। कोठीभार थाना क्षेत्र के खजुरिया और पकड़ियार बुजुर्ग के सिवान में सिंदुरिया-सिसवा मार्ग के किनारे गड्ढे में हत्या कर फेंकी गई 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सोमवार की सुबह 6 बजे सड़क के किनारे जा रहे राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया। आसपास के क्षेत्रों के लोग इकट्ठा होने लगे। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लोगों ने कोठीभार थाने में सुचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ निचलौल सुरेंद्र तिवारी, कोठीभार आनंद कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी चिउटहां राम सहाय चौहान, फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। महिला के शरीर पर सफेद रंग की छिटदार समीज और लाल रंग का दुपट्टा गले में पड़ा हुआ था। काले रंग की सैंडल शव के पास पड़ी मिली। गले पर काले रंग का निशान पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि रात में महिला की हत्या कहीं और की गई है और लाश को सड़क के किनारे फेंक  कर हत्यारे फरार हो गए।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। एएसपी ने हरिगोविंद ने कहा कि महिला की लाश मिली है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें