सोमवार को सुबह गूलर के पेंड़ में साड़ी के फंदे से लटकती महिला की लाश की पहचान हो गई है। महिला मनरेगा में मजदूरी करने गई थी।
परसामलिक थाना के तरैनी की मोलहू राजभर की पत्नी रेशमी देवी रविवार को सवनहवा गांव के पास पोखरे पर मनरेगा के तहत मजदूरी करने गई थी।
लेकिन देर शाम वह घर वापस नहीं लौटी। पति और बच्चे उसे ढ़ूूढने गए लेकिन पता नही चला। सोमवार को सुबह लकड़हारों ने शोर किया कि जंगल में महिला की लाश फंदे से लटक रही है। पति मोलहू ने पुलिस को तहरीर दी कि मेरी पत्नी मनरेगा में काम करने गई थी सभी मजदूर वापस आए लेकिन वह नहीं लौटी। दूसरे दिन सोमवार को 11 बजे लकड़हारों से पता चला तो जाकर देखा मेरी पत्नी फंदे से लटक रही है।
उसने बताया कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जबकि गांव में तमाम तरह की चर्चाएं उठ रहीं हैं। हालांकि, महिला की मौत में हत्या की आशंका लग रही है क्योंकि यदि मानसिक संतुलन ठीक नहीं था तो मजदूरी करने कैसे गई।
तथा दूर जंगल में पेड़ पर चढ़कर कैसे फंदा लगा लिया। सूचना 11 बजे मिली और तहरीर पुलिस को शाम को दी गई। इसके बाद देर शाम पुलिस लाश को थाने लाई और मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।