फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में महिला की मौत

Sat, 24 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कैश के चक्कर में घनचक्कर
विज्ञापन
महराजगंज/पुरंदरपुर। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक समरधीरा में नकदी के लिए लाइन में लगी महिला की मौत हो गई। कांशीराम महदेवा की रहने वाली महिला एक सप्ताह से अपने दामाद को साथ लेकर बैंक पर जा रही थी। महिला के मौत से गांव के लोगों में बैंक कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को लेकर गुस्सा है। 
विज्ञापन


कांशीराम महदेवा की रहने वाली दलित महिला रमावती (55) शुक्रवार को अपने दामाद रामकेश के साथ पूर्वांचल ग्रामीण बैंक समरधीरा गई थी। फसल में खाद और कीटनाशक की जरूरत थी। इसके लिए वह एक सप्ताह से बैंक का चक्कर लगा रही थी लेकिन, उसका नंबर आते आते रुपये खत्म हो जा रहे थे। महिला ने शुक्रवार को सुबह फोन कर अपने दामाद को घर बुलाया। उसे साथ लेकर लगभग 11 बजे बैंक पहुंची। बैंक पर लाइन में बैठ गई थी। लगभग तीन बजे उसका नंबर आया तो उसकी हालत बिगड़ने लगी।

दामाद किसी बैंक कर्मचारी को दौड़ कर सूचना दी तो बैंक कर्मचारी दौड़ कर महिला के पास आए और यह कहने लगे की जब हालत ठीक नहीं है तो रुपए क्यों निकालने आ गई। बैंक कर्मचारी ने महिला से हस्ताक्षर करवा कर उसके दामाद को रुपये दे दिया। रुपये लेकर जब रामकेश महिला के पास पहुंचा तो वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


रामकेश किसी तरह महिला का शव लेकर घर आए और लेखपाल व एसडीएम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद लेखपाल बृजेश, अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर अधिकारियों को सूचना दी। एसडीएम नौतनवां आलोक कुमार का कहना है मामला संज्ञान में है। राजस्व टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जांच कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

मोहनपुर एसबीआई का मात्र एक एटीएम नोट बंदी के आदेश होने के बाद से बंद पड़ा है। इससे  कार्डधारकों को रुपये के निकासी के लिए मुसीबत बना हुआ है। कार्डधारको को भी लाइन खड़ा होकर बैंक पर जमावड़ा करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गोरखपुर सोनौली हाइवेे पर स्थित एसबीआई शाखा मोहनपुर में क्षेत्र के ज्यादातर लोगों का बचत खाता है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बगल में एटीएम भी है। नोटबंदी से ही एटीएम बंद है।

ऐसे में जिनके पास एटीएम कार्ड है तो उन्हें भी बैंक पर लाइन लगाना पड़ रहा है। इससे बैंक परिसर में काफी जमवाड़ा हो जा रहा है। क्षेत्र के मोहम्मद उमर, अजीज मुमताज, जोखन, केशव, उमेश रामजतन, रिंकू, बिजय, बिजय कुमार, नसरूदीन ने एटीएम में भी रकम डालने की मांग की है। शाखा प्रबंधक जनक लाल का कहना है की कैश पर्याप्त न मिलने के कारण एटीएम बंद हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें