फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडौरा चीनी मिल पर कुर्की की कार्रवाई हुई

Wed, 05 Apr 2017 12:03 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। प्रदेश में सरकार बदलते ही मिल मालिकों पर प्रशासन ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। इससे गन्ना किसानों का बकाया पैसा जल्द ही खाते में पहुंचने की आस जग गई है। गड़ौरा चीनी मिल में किसानों के गन्ना बकाया वर्ष 2014-15 का 297245 लाख रुपये के वसूली के लिए मिल परिसर में स्थित चीनी मिल का संपूर्ण प्लांट की कुर्की के लिए मंगलवार की दोपहर शासन के आदेश पर निचलौल एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, तहसीलदार केशव प्रसाद, जिला गन्ना अधिकारी आर के पाठक, ठूठीबारी कोतवाल विक्रम विरेन्द्र सिंह अपने दल बल के साथ गड़ौरा चीनी मिल परिसर पहुंच महा प्रबंधक(उत्पादन) विनोद कुमार सिंह की अभिरक्षा में कुर्क की कार्रवाई की गई। इस संबंध में निचलौल एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि 2014-15 गन्ना बकाये को लेकर मिल में कुर्की की कार्रवाई की गई है। साथ ही मिल प्रबंधन को 2016-17 में बकाया पांच करोड़ 36 लाख रुपये गन्ना मूल्य भुगतान जल्द से जल्द करने के लिये 22 अप्रैल तक संपूर्ण भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही नीलामी की तारीख जल्द ही घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें