फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी के नाम पर लाखों की ठगी

Wed, 05 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मुकदमे की पैरवी के नाम पर एक युवक ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर नौ लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित हाईकोर्ट इलाहाबाद गया तो वह नहीं मिला। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ उरई कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपी से फोन पर संपर्क किया लेकिन वह सामने नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना के गांव औंता निवासी भगवान दास ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर कोतवाली के मुहल्ला नयापाठकपुरा निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ वीरू ने उससे हाईकोर्ट में वकील होने की बात कहकर उसका एक पुराना मुकदमा लड़ने की बात कही। इस पर उसने वकील को कई किश्ताें में नौ लाख रुपये दिए। इसी बीच वकील ने उसके पुत्र की नौकरी भी लगवाने के नाम पर रुपये ठग लिए। इसके बाद जब भी वह उससे पैसे वापस मांगता तो वह गुमराह करने लगा। उसने पुलिस से शिकायत की तो भी वह कोतवाली नहीं आया। इस पर कोतवाल ने आरोपी वकील वीरेंद्र कुमार के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बाबत कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मौके पर गई थी तो घर के दरवाजे पर वकील के नाम का बोर्ड लगा है। वह फर्जी है या असली यह तो पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें