फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर अस्पताल के सामने फेंक दिया शव

Fri, 10 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बरवांराजा गांव में रोते-बिलखते मोतीलाल के परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार चौराहे पर बंद पडे़ नवजीवन अस्पताल के सामने मोतीलाल पुत्र परशुराम (47) निवासी बरवांराजा का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोतीलाल के मुंह और नाक से निकले खून तो नृशंस हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
बताया जाता है कि मोतीलाल बुधवार को सुबह घर से निकले थे। शाम को घरवालों ने उन्हें फोन किया तो वे बोले कि बागापार पर चौराहे पर हूं।

लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। सुबह उनकी लाश पाई गई। मोतीलाल के मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। खबर पाकर मोतीलाल की बेटी माधुरी और पत्नी गीता मौके पर पहुंची दहाड़े मार कर रोने लगीं। ग्रामीण उन दोनों को सांत्वना देने में लगे रहे। मोतीलाल की किसी से दुश्मनी की बात भी खुलकर सामने नहीं आ रही है। ऐसे में हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आ रही है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन के अंदर दूसरी हत्या कर अपराधियों ने क्राइम कंट्रोल को फुस्स कर दिया है। 11 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां नहर के पास खेत में मिट्टी के नीचे दबा मासूम का शव बीते 26 फरवरी को मिला था। मासूम के हत्यारों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ अभी तक नहीं पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में सदर कोतवाल श्रीकांत राय का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर सजग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें