ठूठीबारी(महराजगंज)। नेपाल के नवलपरासी जिले के दाढा झरी छर छरे में एक सवारी से भरी जीप के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें बैठे एक ही परिवार के छह लोगों समेत सात की मृत्यु हो गई। बीती रात दलदले से डाढ़ा झरी छरछरे जाते समय अनियंत्रित जीप 200 मीटर खाड़ी में जा गिरी।
जीप में सवार 16 लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए लोगों एक ही परिवार के सुमंती वाचे (52), खेम वाचे, दीपक वाचे (60), रेम बहादुर वाचे (42), लोक बहादुर वाचे (40), जय बहादुर वाचे (22) व चार वर्षीय किसान वाचे हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज नारायणी सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। मृतक सहित घायल सभी एक ही गांव के बताए गए। इस बात की जानकारी इलाका प्रहरी
नवलपुर ने दी।