फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहनों की जांच करती रही, नाभा जेल से आंतकियों को छुड़ाने वाला पैंदा शहर के बीच से गुजर गया

Mon, 28 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
 पंजाब की नाभा जेल पर हमला कर खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आंतकी हरमिंदर उर्फ मिंटू समेत छह आतंकियों को जेल से फरार कराने का मुख्य आरोपी परमिंदर उर्फ पैंदा पानीपत से निकल गया। जिले की पुलिस नाकों पर वाहनों की चेकिंग करती रह गई।
विज्ञापन


पैंदा खतरनाक हथियारों के साथ यूपी पहुंच गया। यूपी की कैराना पुलिस ने परमिंदर उर्फ पैंदा को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। इससे जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। अधिकारी परमिंदर के बारे में किसी तरह की जानकारी न होने और जिले में विशेष चेकिंग पर भी सवाल उठ गए हैं।

रविवार को पंजाब की नाभा जेल से आंतकियों को फरार कराने के खूंखार अपराधी परमिंदर उर्फ पैंदा को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यूपी की पुलिस ढूंढती रही। इस बीच पैंदा कई जिलों की पुलिस को चकमा देते हुए भाग निकाला। पैंदा कैथल से होकर पानीपत से सनौली रोड से होते हुआ यूपी पहुंच गया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस उसकी तलाश मेें नाकों पर वाहनों की जांच करती रह गई। पैंदा का बिना किसी रुकावट के शहर से गुजर जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। कुख्यात पैंदा यूपी जाते समय पुलिस के पांच नाकों को पार कर गया। आशंका जताई जा रही है

जसविंदर अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी से कैथल से असंध और फिर सफीदों रोड से होता हुआ पानीपत के मतलौडा के पास पहुंचा। यहां से मतलौडा थाना और मॉडल टाउन के नाकों को पार करता हुआ शहर के बीच से होता हुआ सनौली रोड पर पहुंच गया। यहां से पानीपत-हरिद्वार रोड से होता हुआ सनौली नाका पार कर यूपी में दाखिल हो गया।

कैराना थाने के नजदीक परमिंदर की गतिविधियों पर शक हुआ तो पुलिस ने उसको पकड़ना चाहा। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों तरफ फायरिंग भी हुई है। स्थानीय पुलिस को परमिंदर की गाड़ी से कई खतरनाक हथियार भी बरामद हुए हैं। उसने इन सबका प्रयोग आतंकियों को छुड़ाने में किया था।

ऐसा शक जताया जा रहा है कि आतंकी पानीपत में भी उतारे जा सकते हैं। या फिर यहां से निजी वाहनों से आगे निकल गए होंगे।

पैंदा के शहर से निकलने के अधिकारी के लटके चेहरे
कुख्यात पैंदा के शहर के पांच थानों की सीमाओं और पांच पुलिस के नाके पार कर यूपी में पहुंचने पर जिला पुलिस के सभी दावे धरे रह गए। पैंदा ने जिला पुलिस की चेकिंग की भी पोल खोल दी। कैराना पुलिस ने पैंदा को गिरफ्तार करने पर पानीपत पुलिस के अधिकारियों के मुंह लटक गए हैं। अधिकारी अपनी जवाबदेही से भागते नजर आ रहे है।
विज्ञापन


अपराधी परमिंदर उर्फ पैंदा शहर से गुजरा है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की सभी नाकों पर चेकिंग चल रही है।
जगदीप दूहन, डीएसपी हैडक्वार्टर पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें