फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी से गिरकर घायल शख्स की मौत

Tue, 24 Oct 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जयप्रकाश यादव के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
रतनपुर। बड़हरा गांव के हड़हवा टोले पर सोमवार की रात लगभग 9 बजे मकान की छत पर भोजन कर सीढ़ी से उतरते समय गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बड़हरा टोला हड़हवा में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रमेश गुप्ता के घर मुंडन का कार्यक्रम था उसमें शामिल होने गांव के ही जयप्रकाश यादव (40)गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जयप्रकाश यादव छत पर भोजन कर नीचे उतर रहे थे कि पैर फिसल गया और वे लुढ़कते हुए नीचे आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने उनको तत्काल भगवानपुर पहंचाया। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया। वहां से घर वाले नेपाल के पकलिहवां मेडिकल कालेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

मृतक के पिता अर्जुन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के पूर्व प्रधान के पुत्रों ने उनके छोटे लड़के को खाना खिलाने अपने घर ले गए। खाना खाने के बाद सीढ़ी से नीचे उतरते समय उसको धकेल दिया गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उनको बिना सूचना दिए इलाज के लिए भगवानपुर, उसके बाद नेपाल के मेडिकल कालेज ले गए। उसके बाद मौत की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सोनौली बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। सीढ़ी से उतरते समय गिरकर घायल होने से मौत की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें