फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर, महिला सहित दो झुलसे

Sat, 09 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
कोल्हुई में आग बुझाने के दौरान किसान झुलस गया। - फोटो : अजीत सिंह
विज्ञापन
आग का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले के कई क्षेत्रों में जहां सैकड़ों एकड़ फसल राख हुई है वहीं बुझाने की कोशिश में किसान झुलस गया। चार लोगों के घर भी जले हैं। गौनरिया बाबू में एक महिला भी आग में झुलस गई।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के अमहवां के सिवान में करीब डेढ़ एकड़ फसल जल कर राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जीतन लाल, जगदीश, सुरेश, अयोध्या व सुक्खु की गेहूं की फसल जली है। सदर कोतवाली के सिसवा अमहवा में शार्ट से दो एकड़ फसल जली है।
कोल्हुई प्रतिनिधि के मुताबिक फसल बचाने में एक किसान बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। आग शुक्रवार को करीब तीन बजे लगी। केशौली सेमरहनी व भुड़कुड़हा गांव के सिवान में अचानक फसलों को जलता देख लोग दौड़े। गांव के किसान अर्जुन आग बुझाने के दौरान बुरी तरह झुलस गए। थोड़ी ही दूरी पर दूसरे गांव के सिवान में भी आग लग गई। फसलें जलती रहीं। किसान जूझते रहे पर दमकलकर्मी समय से नहीं पहुंच सके। इस दौरान इदरीश, बुद्धिराम, जाविर अली, सुधेन्द्र दुबे, योगेन्द्र नाथ दुबे निवासी केसौली। रहीसुननिशा, अब्दुल्ला, राजवीर, भोला यादव, अकबर अली, राजू, शमसुद्दीन, रामजीत, राम अचल, अनरुध, छोटेलाल, नशरुदीन निवासी भुड़कुडहा आदि की 55 एकड़ फसल आग में जल गई।
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कुइयां में शुक्रवार दोपहर भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से पांच एकड़ से अधिक गेहूं की फसल  राख हो गई। बताया जा रहा कि कुइयां निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा के खेत में भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी। इसी बीच पट्टा फंसने के कारण चिंगारी निकली और राम नरेश कुशवाहा के गेहूं में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने बगल  के लालजी, मुन्नर हरिजन, जयराम, खरबन व मुन्नी देवी के खेत की फसल जल गई।

पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ताल्ही में डंठल जलाने से पांच लोगों की फसल जल कर राख हो गई। ताल्ही में शुक्रवार को गांव के ही किसी ने डंठल को जला दिया। आग फैलती देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक शाकिर अली, किसंमतदार, अब्दुल हयी, इसराइल, रज्जाक की लगभग चार एकड़ गेहूं राख में बदल गया। 

रतनपुर प्रतिनिधि के मुताबिक शिवपुरी में शुक्रवार दोपहर मोहर्रम और शेरु की फसल जल गई। पुरैना व घुघली प्रतिनिधि के अनुसार घुघली बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को लगी आग से चार घर जल गए। गांव वालों ने मशक्कत से काबू पाया जिससे बड़ी घटना टाली जा सकी। इसी तरह घुघली बुजुर्ग गांव के पश्चिम टोले में करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते श्याम लाल, प्रेम, रामानंद, व  कोठारी के घर को  जल कर राख हो गया। घर में रखे खाने पीने के सामान ,कपड़ा ,जेवर व नकदी सहित लाखों की क्षति पहुंची है।

शिकारपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गौनरिया बाबू में शुक्रवार शाम आग लगने से महिला व एक मवेशी गंभीर रुप से झुलस गए। वहीं झोपड़ी जलकर राख हो गई।  खबर के मुताबिक ब्रह्मा विश्वकर्मा के झोपड़ी में शाम को आग लग गई। झोपड़ी में बांधी गई गाय झुलस गई ।आग लगने  के बाद ब्रह्मा की पत्नी गाय को रस्सी से खोलने के प्रयास में से झुलस गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें