फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य से तौबा का एलान

Sun, 11 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में दसवें दिन भी धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना कलेक्ट्रेट पर शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना स्थल पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाती रहीं। निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी सरकारी कार्य में सहयोग नहीं करेंगी। 
विज्ञापन


जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार निरंकुश हो गई है। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, यह धरना चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को बस स्टेशन से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला जाएगा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर के बस स्टेशन पर एकत्र होकर जुलूस में सहयोग करेंगे।

जिलाध्यक्ष अमिरून निशा ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सीडीपीओ और प्रधानों की मिलीभगत के कारण गर्भवती महिलाएं और अति कुपोषित बच्चों को हौसलापोषण योजना लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपील की कि जब तक हमारी मांगे पूरा नहीं हो जाती तब तक आंगनबाड़ी कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग, पोलियो और बीएलओ का कोई कार्य नहीं करेंगी। इस दौरान छाया, ज्ञानमती, पूनम, उषा, बिंदू, संगीता, नूरजहां, माधुरी  रुक्मिणी, उमा, संगीता आदि आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें