फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीले के नीचे दबी बालिका

Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
मिट्टी के टीले के नीचे से बेहोशी की अवस्‍था में निकाली गई बालिका
विज्ञापन

विज्ञापन
सिसवा बाजार  भारत खंड पकड़ी में रविवार सुबह करीब 10 बजे नहर से मिट्टी निकालते समय एक आठ वर्षीय बच्ची के ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी हो गई।  बेहोशी की हालत में परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोठीभार क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी निवासी जगरनाथ प्रजापति की आठ वर्षीय पुत्री निशा गांव के बगल स्थित नहर में खुरपी से मिट्टी निकाल रही थी। इसी बीच मिट्टी की चट्टान उसके ऊपर गिर गई। जिसमें वह दब गई। बगल  में खेल रहे बच्चों ने देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पास के लोग दौड़ कर आए। घटनास्‍थल पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग पंद्रह मिनट तक मिट्टी के नीचे दबे रहने के कारण निशा बेहोश हो चुकी थी। आनन फानन में सिसवा पीएचसी पहुंचाया डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें