नौतनवां(महराजगंज)। चार सगी बहनें शादी की बात पर सोमवार को थाना परिसर में कहासुनी के बाद मारपीट कर लिया। एक बहन ने पुलिस को तहरीर देकर अन्य तीन बहनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। नौतनवां कस्बे की वार्ड-14 गौतम बुद्ध नगर की सरवरजहां अपनी मर्जी से कोर्ट में शादी कर ली है। वह सोमवार को शादी करने का कोर्ट का आदेश लेकर नौतनवां थाने पहुंची। इस दौरान उसकी अन्य तीन बहनें भी थाने पहुंचीं। शादी की बात पर थाना परिसर में ही चारों बहनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों बहनों को हिरासत में लेकर सरवर जहां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कारवाई की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों बहनों एवं सुल्तान निवासी जाफरा बाजार गोरखपुर के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत कार्रवाई की गई।